Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीतीश ने खारिज किया मोदी का गुजरात मॉडल

Advertiesment
हमें फॉलो करें नीतीश ने खारिज किया मोदी का गुजरात मॉडल
छपरा , शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2015 (20:48 IST)
छपरा। विकास के ‘गुजरात मॉडल’ को खारिज करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि गुजरात में कुपोषित महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। नीतीश ने कहा कि उन्हें ऐसे मॉडल की जरूरत नहीं है, जहां महिला आबादी को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है।
 
कुमार ने सारण जिले में चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'गुजरात की अधिकतम महिला आबादी कुपोषण से पीड़ित है..यह विकास का गुजरात मॉडल है जिसका भाजपा दूसरी जगह भी प्रचार कर रही है।'
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि हमें गुजरात मॉडल की जरूरत नहीं है जहां महिलाओं को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता। मोदी गुजरात के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
 
दशहरा के त्योहार के चलते दो दिन के विराम के बाद आज फिर से अपना चुनाव प्रचार शुरू करते हुए कुमार ने दावा किया कि राजग ने राज्य में पहले दो चरणों में अपनी जमीन खो दी है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा, जिसने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की उसने मतदान के  प्रथम दो चरणों में अपनी जमीन खो दी है और तीसरे चरण के मतदान के बाद भगवा पार्टी को राज्य से अपना बोरिया बिस्तर बांधना पड़ जाएगा।
 
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की कुत्ता संबंधी टिप्पणी और भाजपा एवं आरएसएस के अन्य नेताओं की टिप्पणियों पर कुमार ने भगवा पार्टी पर नकारात्मक एजेंडा के आधार पर बिहार चुनाव जीतने की कोशिश करने का आरोप लगाया। जदयू नेता ने कहा कि वह विकास के मुद्दे पर और अपनी सरकार के किए काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi