Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पटना में नीतीश की रैली में होंगी सोनिया गांधी

हमें फॉलो करें पटना में नीतीश की रैली में होंगी सोनिया गांधी
, शनिवार, 29 अगस्त 2015 (23:09 IST)
पटना। आगामी सितंबर-अक्टूबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू-राजद-कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी इस महागठबंधन के स्वाभिमान रैली में शामिल होने के लिए रविवार को पटना आएंगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने शनिवार को यहां बताया कि सोनियाजी के स्वाभिमान रैली में भाग लेने को लेकर हमें कार्यक्रम प्राप्त हुए हैं।
 
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल आयोजित स्वाभिमान रैली में सोनिया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ मंच साझा करेंगी वहीं जनता परिवार की एकजुटता के लिए किए जा रहे प्रयास की अगुवाई कर रहे समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के इस रैली में भाग लेने को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है।
 
चौधरी ने बताया कि इस रैली में सोनिया के अलावा राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और पार्टी महासचिव तथा बिहार प्रभारी सीपी जोशी भी भाग लेंगे।
 
इस रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के समय चुनाव प्रचार के लिए यहां आएंगे और उस समय रोड शो भी करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi