Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, ईंधन की कीमतें जस की तस बरकरार

हमें फॉलो करें Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, ईंधन की कीमतें जस की तस बरकरार
, शनिवार, 19 नवंबर 2022 (09:09 IST)
नई दिल्‍ली। कच्चे तेल के भाव में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार स्थिर हैं। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार, 19 नवंबर को भी वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। सभी महानगरों से लेकर विभिन्न राज्यों तक में वाहन ईंधन की कीमतें जस की तस हैं।
 
पेट्रोल-डीजल की कीमतें देशभर में लगातार स्थिर हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज जारी किए गए भाव के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी महानगरों से लेकर विभिन्न राज्यों तक में वाहन ईंधन की कीमतें जस की तस हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बाद भी राष्ट्रीय बाजार में 21 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में आज को भी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपए पर ही टिका है। पोर्ट ब्‍लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए और डीजल का भाव 79.74 रुपए प्रति लीटर है।
 
दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर है जबकि गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपए प्रति लीटर पर ही स्थिर है। इसके अलावा गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपए और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि, शेयर की झांसी की तस्वीरें