Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol-Diesel Price: लगातार 35वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें देश के महानगरों में क्या हैं दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol-Diesel Price: लगातार 35वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें देश के महानगरों में क्या हैं दाम
, शनिवार, 25 जून 2022 (09:06 IST)
नई दिल्ली। शनिवार के दिन सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं। आज 35वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले 34 दिनों से तेल के भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। इस दौरान देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल पर 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई हमले के साजिशकर्ता को पाकिस्तान में 15 साल की सजा