Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका दे रहा है पाकिस्तान को झटके, भारत नहीं छीनेगा एमएफएन का दर्जा

हमें फॉलो करें अमेरिका दे रहा है पाकिस्तान को झटके, भारत नहीं छीनेगा एमएफएन का दर्जा
नई दिल्ली , शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (10:35 IST)
नई दिल्ली। भले ही अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जा रही आर्थिक मदद पर पूरी तरह से रोक लगा दी हो पर भारत फिलहाल उससे एमएफएन का दर्जा छीनने पर विचार नहीं कर रहा है।

मोदी सरकार ने राज्यसभा में कहा कि पाकिस्तान को विशेष तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) के दर्जे की समीक्षा का कोई प्रस्ताव नहीं है।
 
एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान सहित विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सभी सदस्य देशों को विशेष तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा प्रदान किया है जो शुल्क एवं व्यापार पर आम सहमति के प्रावधानों के अनुरूप है।
 
मंत्री ने उच्च सदन को बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने इस संदर्भ में अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तरजीही राष्ट्र के दर्जे की समीक्षा करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने में विफल रहे पाकिस्तान की 7 हजार करोड़ रुपए सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है। अमेरिका ने पाकिस्तान को एक ओर बड़ा झटका देते हुए उसे धार्मिक स्वतंत्रता के ‘गंभीर उल्लंघनों’ को लेकर विशेष निगरानी सूची में डाल दिया। इससे पहले अमेरिका ने नए साल की शुरुआत में पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए 1628 करोड़ (25 करोड़ 50 लाख डॉलर) की आर्थिक मदद रोक दी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल सरकार गिराना चाहते थे कुमार विश्‍वास...