Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत में अब लगभग 97 करोड़ मतदाता, 2 करोड़ युवा जुड़े

अप्रैल के उत्तरार्ध में हो सकती है लोकसभा चुनाव की शुरुआत

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत में अब लगभग 97 करोड़ मतदाता, 2 करोड़ युवा जुड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (19:04 IST)
97 crore voters in the India: भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि इस साल के लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ भारतीय मतदान करने के पात्र होंगे। उसने यह भी कहा कि 18 से 29 वर्ष की आयु के दो करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है।
 
आयोग के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव 2019 से पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा मतदाता वर्ग- 96.88 करोड़ भारत में आगामी आम चुनावों के लिए मतदान करने के लिए पंजीकृत है।
 
लैंगिक अनुपात में सुधार : निर्वाचन आयोग ने साथ ही कहा कि लैंगिक अनुपात 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता के साथ-साथ मतदाता सूची की शुद्धता व शुचिता पर विशेष जोर दिया है।
 
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पुणे में हर चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ-साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण में शामिल विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी।
 
अप्रैल में हो सकती है लोकसभा चुनाव की शुरुआत : उल्लेखनीय है कि अप्रैल को उत्तरार्ध में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत हो सकती है। इसके मार्च 2024 के प्रथम या द्विदीय सप्ताह में आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है। 543 सदस्यीय लोकसभा में फिलहाल भाजपा को बहुमत प्राप्त है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रतिदिन 15 KM बिछाई जा रहीं रेल पटरियां, राज्यसभा में बोले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव