Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: अब तेज गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार, IMD ने किया अलर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update: अब तेज गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार, IMD ने किया अलर्ट
, शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (08:36 IST)
नई दिल्ली। शीत ऋतु की विदाई के साथ ही अब अगले कुछ ही दिनों में देशभर में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने जा रहा है। फरवरी माह में ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित गुजरात और महाराष्ट्र कदर गर्म हो गए हैं कि लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान तापमान के सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान के सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक दर्ज किया गया है।
 
आईएमडी के अनुसार असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, पूर्वी मध्यप्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
 
आईएमडी के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से 25-27 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
 
इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम व्यापक बारिश होने की संभावना है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ भारी बारिश और बर्फबारी संभव है। सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
मेघालय, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, नगालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की वर्षा संभव है। हम कम से कम अगले 2 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं करते हैं। इसके बाद उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान में वृद्धि होगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पवन खेड़ा विवाद के बीच आज से शुरू होगा कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अधिवेशन