Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

हमें फॉलो करें Chandrayaan 3

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (18:16 IST)
Cabinet approval for Chandrayaan 4: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नए चंद्र अभियान (lunar mission) ‘चंद्रयान-4’ को मंजूरी दे दी जिसका उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने तथा उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों का विकास करना है।
 
एक बयान में कहा गया कि ‘चंद्रयान-4’ अभियान भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को (वर्ष 2040 तक) चंद्रमा पर उतारने और सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने के लिए आधारभूत प्रौद्योगिकियों को विकसित करेगा। ALSO READ: इसरो के AdityaL1 अंतरिक्ष यान ने लीं सौर लपटों की तस्वीरें (देखें फोटो)
 
कितना होगा खर्च : इसमें कहा गया कि अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ने/हटने, यान के उतरने, पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी तथा चंद्र नमूना संग्रह और विश्लेषण के लिए आवश्यक प्रमुख प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि ‘चंद्रयान-4’ अभियान के प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के लिए कुल 2104.06 करोड़ रुपए की धनराशि की आवश्यकता है। ALSO READ: इसरो ने किया SSLV-D3 का सफल प्रक्षेपण, भारत को सबसे पहले मिलेगा आपदा अलर्ट
 
इसरो देगा मिशन को अंजाम : इसमें कहा गया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष यान के विकास और प्रक्षेपण की जिम्मेदारी उठाएगा। उद्योग और शिक्षा जगत की भागीदारी से इस अभियान को मंजूरी मिलने के 36 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। बयान में कहा गया कि इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को स्वदेशी रूप से विकसित किए जाने की परिकल्पना की गई है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव