Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एनआरआई 30 जून तक जमा कर सकते हैं पुराने नोट

Advertiesment
Currency notes
नई दिल्ली। भारतीय नागरिक जो भारत के निवासी नहीं हैं, वे 30 जून तक आरबीआई के कार्यालयों में पुराने 500 और 1,000 रुपए  के नोट जमा कर सकेंगे।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन नोटों को बदलने के प्रावधान, विदेशी विनिमय प्रबंधन (मुद्रा का निर्यात एवं आयात) नियमन, 2015 की अधिसूचना से संबद्ध होंगे जिसमें मुद्रा को स्वदेश लाने की सीमा प्रति व्यक्ति 25,000 रुपए निर्धारित की गई है।
 
यह घोषणा, बेंगलूरू में होने जा रहे तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन से एक दिन पहले की गई है। इस सम्मेलन में दुनियाभर से भारतीयों के शामिल होने की संभावना है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान पर भारत फिर कर सकता है लक्ष्यभेदी हमला