Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(नृसिंह जयंती)
  • तिथि- वैशाख शुक्ल चतुर्दशी
  • शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
  • जयंती/त्योहार/व्रत- श्री नृसिंह जयंती, गुरु अमरदास ज., मदर्स डे
  • राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
webdunia

नूपुर शर्मा के बयान से भाजपा ने बनाई दूरी, कहा- किसी भी धर्म का अपमान स्वीकार नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें BJP
, रविवार, 5 जून 2022 (15:28 IST)
नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान से मचे बवाल को शांत करने के प्रयासों के तहत पार्टी ने रविवार को कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती।
 
पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से उपजे विवाद के बीच भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकार्य नहीं है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। उन्होंने कहा कि भाजपा न ऐसे किसी विचार को मानती है और न ही उसे प्रोत्साहन देती है।
 
भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी किए गए इस बयान में किसी घटना या बयान का उल्लेख नहीं है। उल्लेखनीय है कि शर्मा के बयान को लेकर मुस्लिम समाज में रोष है।
 
सिंह ने कहा कि भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में हर धर्म पुष्पित व पल्लवित हुआ है। भारतीय जनता पार्टी सर्व पंथ समभाव को मानती है। किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान भाजपा स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि देश के संविधान की भी भारत के प्रत्येक नागरिक से सभी धर्मों का सम्मान करने की अपेक्षा है।
 
सिंह ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में, इस अमृत काल में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को निरंतर मजबूत करते हुए, हमें देश की एकता, अखंडता और देश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NGT का बड़ा फैसला, बक्सा टाइगर रिजर्व में सभी होटल, रेस्तरां बंद