Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओमप्रकाश चौटाला को बड़ा झटका, आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार

Advertiesment
Omprakash Chautala
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को दोषी करार दिया।

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने फैसला सुनाते हुए अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख तय की। उस दिन सजा पर दोनों पक्षों की बहस होगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2005 में प्राथमिकी दर्ज की थी। एजेंसी ने 26 मार्च 2010 को आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चौटाला की 6.09 करोड़ की संपत्ति वर्ष 1993 से 2006 के बीच उनके आय के वैध स्रोतों की तुलना में बहुत अधिक है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयशंकर का पलटवार, हां, बदल गई है विदेश सेवा, यह अहंकार नहीं आत्मविश्वास है