Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र में एक दिन का शोक, राजकीय सम्मान से विदाई

हमें फॉलो करें रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र में एक दिन का शोक, राजकीय सम्मान से विदाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (10:01 IST)
Ratan Tata passed away: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में 1 दिन के शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने मुंबई में यह जानकारी दी। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित समूह में बदलने का श्रेय रतन टाटा को जाता है। उनका बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे।ALSO READ:  रतन टाटा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई
 
देर रात करीब 2 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से बाहर लाया गया और एम्बुलेंस से दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पहुंचाया गया। सुरक्षा के लिए एम्बुलेंस के पीछे पुलिस का वाहन भी जा रहा था।ALSO READ: अलविदा रतन टाटा, इस दरियादिल बिजनेस टाइकून की अध्यक्षता में कितना आगे बढ़ा टाटा ग्रुप
 
शिंदे व फडणवीस अस्पताल पहुंचे : टाटा के निधन की खबर के बाद अस्पताल पहुंचने वालों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी शामिल थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्र ध्वज 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा। बयान में कहा गया है कि गुरुवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।ALSO READ: Ratan Tata news : 10 बातों से जानिए कितने खास थे रतन टाटा
 
एनसीपीए में पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा : टाटा का पार्थिव शरीर गुरुवार को सुबह 10 बजे से दिन में 3.30 बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा कि श्रद्धांजलि स्थल पर वाहनों की पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है इसलिए लोगों को अपने वाहन किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर छोड़कर आना होगा।ALSO READ: रतन टाटा के निधन से शोक में डूबा पूरा देश, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई लोगों ने जताया दुख
 
उन्होंने एनसीपीए आने वाले लोगों से अपने वाहनों के लिए पार्किंग की खुद व्यवस्था करने और सहयोग करने की अपील की। कई गणमान्य विशिष्ट लोगों (वीआईपी) के आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। टाटा का अंतिम संस्कार आज मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

live : मुंबई के NCPA लॉन में रतन टाटा के अंतिम दर्शन, उमड़ी भीड़