Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एयर इंडिया हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार बचे, अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vishwas Kumar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 13 जून 2025 (08:50 IST)
एयर इंडिया के इस हादसे में सिर्फ 1 यात्री रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचे हैं। वे 11A सीट नंबर पर यात्रा कर रहे थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पीएम मोदी संभवत: विश्वास से मिलेंगे। विश्वास का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घटनास्थल से खुद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे जख्म हैं, वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।

गंभीर घायल रमेश ने बताया : उन्होंने मीडिया को बताया कि टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थीं। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एम्बुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन) अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। गुरुवार दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। एक यात्री जिंदा बचा है। 240 लोगों की मौत हुई है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव पूरी तरह से झुलस गए।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 297 लोगों की मौत, एयरपोर्ट पहुंचे मोदी