Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pahlaj Nihalani
नई दिल्ली , सोमवार, 19 जनवरी 2015 (22:14 IST)
नई दिल्ली। फिल्मकार पहलाज निहलानी को आज सेंसर बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुछ दिन पहले ही लीला सैमसन ने कामकाज में सरकार द्वारा हस्तक्षेप किए जाने का आरोप लगाते हुए बोर्ड प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
सरकार ने बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए नौ अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की है। इनमें भाजपा नेता वाणी त्रिपाठी टिक्कू और फिल्म निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी तथा अशोक पंडित शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पहलाज निहलानी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मानद हैसियत के साथ उन्हें तीन साल या अगले आदेश तक, जो पहले हो, के लिए नियुक्त किया गया है।
 
इसके साथ ही सरकार ने मिहिर भूटा, सैयद अब्दुल बारी, रमेश पतांगे, जॉर्ज बेकर, जीविता और एस. वी शेखर को तत्काल प्रभाव से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। निहलानी प्रख्यात निर्देशक गोविन्द निहलानी के भाई हैं और उन्होंने 'आंखें', 'तलाश', 'शोला और शबनम' जैसी फिल्में बनाई हैं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi