Publish Date: Mon, 17 Jul 2017 (14:37 IST)
Updated Date: Mon, 17 Jul 2017 (14:41 IST)
नई दिल्ली। सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने सोमवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की और उन्हें यह संदेश दिया कि भारत को नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से होने वाली गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों डीजीएमओ ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। जून में संघर्षविराम उल्लंघन की 23 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें एक घटना बॉर्डर एक्शन टीम के हमले की और 2 घटनाएं पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश की थीं। इनमें 4 जवानों समेत 4 लोग मारे गए थे और 12 लोग घायल हो गए थे। (भाषा)