Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर किया संघर्षविराम उल्लंघन

हमें फॉलो करें पाक ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर किया संघर्षविराम उल्लंघन
जम्मू , शनिवार, 3 जून 2017 (09:22 IST)
जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसका भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया।
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार रात 11 बजे से छोटे, स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की, 82 एमएम और 120 एमएम मोर्टार दागे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इसका मजबूती और प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। अभी गोलीबारी जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संयुक्त राष्ट्र ने कसा उत्तर कोरिया पर शिकंजा, चीन ने दी राहत