Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक ने भारतीय चौकियों पर किया मोर्टार से हमला, सेना ने दिया करारा जवाब

हमें फॉलो करें पाक ने भारतीय चौकियों पर किया मोर्टार से हमला, सेना ने दिया करारा जवाब
, शनिवार, 25 जनवरी 2020 (00:30 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को मोर्टार से हमला किया। भारतीय सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। संघर्ष विराम उल्लंघन के चलते नियंत्रण रेखा के पास कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहे।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के दिगवार सेक्टर में भी सीमापार से भारी गोलाबारी की खबरें आईं। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास गुलपुर और करमरा को भी निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि  इस हमले में एक स्कूल की इमारत को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के चलते नियंत्रण रेखा के पास कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर हारते-हारते बचे, ओसाका, सेरेना और सितसिपास बाहर