Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistan
जम्मू , मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (09:04 IST)
जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की।
 
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने आज सुबह पांच बजे से नौशेरा सेक्टर में तीन स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से फायरिंग की और फिर मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी समान हथियारों का इस्तेमाल करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
                
पाकिस्तान ने मंगलवार को पुंछ जिले में भी नियंत्रण रेखा पर जबर्दस्त गोलीबारी की थी जिसके कारण तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए थे जबकि गोलाबारी के कारण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गई। अखनूर, पल्लनवाला और चंबा सेक्टर में 45 सीमावर्ती गांवों से करीब 50000 लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
 
इस बीच जम्मू के उपायुक्त ने बताया कि जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में करीब 15 स्कूलों में राहत शिविर लगाए गए हैं ताकि गोलीबारी के कारण विस्थापित हुए लोग इनमें रह सकें। राजौरी जिले में गोलीबारी के दौरान निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए 72 ठिकानों की पहचान की गई है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस ने रद्द किया प्लूटोनियम समझौता, अमेरिका नाराज