Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 29 April 2025
webdunia

पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का जवान शहीद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistan
जम्मू , गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (18:17 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल भी हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर गोले बरसाए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की। 
 
पाकिस्तानी सेना ने सुबह साढ़े बजे बिना किसी उकसावे के छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब दिया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी से मिले पन्नीरसेल्वम, राजनीतिक गलियारों में कानाफूसी