Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान की फायरिंग जारी, आरएस पुरा में एक बच्चे की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistan India border
, शनिवार, 20 जनवरी 2018 (10:20 IST)
जम्मू। भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर से लगती अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की फायरिंग रात भर जारी रही, जिसके जवाब में भारत ने भी मुंहतोड़ कार्रवाई की।  जम्मू और कश्मीर की अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की फायरिंग जारी है। आज सुबह पाकिस्तान की फायरिंग से आरएसपुरा सेक्टर में एक बच्चे की मौत हो गई। कल सुबह 6.40 बजे पाकिस्तान ने फायरिंग शुरू की थी। फायरिंग लगातार 18 घंटे से हो रही है। आरएसपुरा, अरनिया और रामगढ़ समेत 30 जगहों पर रात भर पाकिस्तान गोलियों की आवाज गूंजती रही।


पाकिस्तान की ओर से लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू और कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे तीन जिलों में गोलियां चलाई गईं जिसमें एक जवान समेत चार लोग घायल हो गए।
 
 
अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बाद अब पाकिस्तान ने एलओसी पर भी फायरिंग शुरू कर दी है। अब तक इस गोलीबारी में बीएसएफ के एक और सेना के एक जवान शहीद हो चुके हैं। कल हुई गोलाबारी से एक महिला और एक बच्चे की भी मौत हुई है। आज सुबह की फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई।
 
मीडिया सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि स्यालकोट में चार पाकिस्तानी भारतीय गोली का शिकार बने हैं। पाकिस्तान ने बीती रात से जम्मू की करीब 30 पोस्टो को निशाना बनाया है। जम्मू के आरएसपुरा, अरनिया, कानाचक और अखनूर में पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है।
 
 
उल्लेखनीय है कि बीएसएफ की जवाबी कारवाही में पाकिस्तान के सियालकोट में 4 लोग मारे गए है जबकि 11 घायल है। फायरिंग की वजह से पांच किलोमीटर दायरे वाले सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। गांव के निवासियों का कहना है कि हम अपना स्थान नहीं छोड़ेगें। हम इधर ही जिएंगे और इधर ही मरेंगे। हम पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देंगे। वे 2000 फेंकते हैं तो हम 10,000 फेकेंगे।  प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन कई लोग गांव छोड़कर जाने को तैयार नहीं है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हुए गांवों को निशाना बनाते हुए पूरी रात गोलाबारी की और गोलियां दागी। उन्होंने बताया कि आज सुबह अंतिम रिपोर्ट आने तक गोलीबारी और गोलाबारी जारी था। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान जान-माल को नुकसान पहुंचाने के लिए गांव को निशाना बना रहा है लेकिन बीएसएफ उसे मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
 
 
उन्होंने बताया कि परग्वाल सेक्टर में बीएसएफ का एक जवान इस हमले में घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अरनिया, रामगढ़, सांबा और हीरानगर सेक्टर में सुबह पांच बजे तक गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि इससे अखनूर के कनाचक सेक्टर में दो लोग घायल हो गए तथा एक लड़की को भी मामूली जख्म आए हैं।
 
 
उन्होंने बताया कि सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले 8,000-9,000 लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं और उनमें से ज्यादातर लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। वहीं 1,000 से ज्यादा लोग आरएसपुरा, सांबा और कठुआ क्षेत्रों में बने शिविरों में रह रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और जम्मू में नियंत्रण रेखा से हुए लगे हुए इलाकों में अगले तीन दिनों के लिए शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगे हुए चार जिलों में कल की गई गोलाबारी में सुरक्षा बल के दो जवान और दो नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, 35 लोग घायल भी हुए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन का समर्थन कर अमेरिका ने की गलती, कसेंगे शिकंजा