Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन तोड़ा सीज फायर, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

यह लगातार तीसरी रात थी जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Firing on LoC

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 27 अप्रैल 2025 (08:50 IST)
Firing on LoC : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका भारतीय सेना के जवानों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। यह लगातार तीसरी रात थी जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। ALSO READ: Pehalgam Terrorist Attack : झेलम का वेग झेल नहीं पाया पाकिस्तान, भारत के एक और दांव के आगे हुआ पस्त
 
अधिकारियों ने कहा कि 26-27 अप्रैल की मध्य रात्रि को नियंत्रण रेखा के पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों की ओर से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के निकटवर्ती इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने कि उचित छोटे हथियारों से प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
 
गौरतलब है कि मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें 2 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की है। आतंकियों के घर ढहाए जा रहे हैं। 
 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने भी पाकिस्तान से सटी सीमा पर सुरक्षा कर दी है। सेना के तीनों अंगों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि आतंकियों और उनके मददगारों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। ALSO READ: Pahalgam Terrorists Attack : कुपवाड़ा में आतंकी का घर उड़ाया, पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार ने कश्मीर में क्या-क्या कार्रवाइयां कीं?
 
पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने सीमा पर डटे जवानों के साथ ही आम नागरिक भी नाराज है। आर या पार। यह नारा और जोश है उन जवानों में जो देश की रक्षा करने की खातिर सीमा पर डटे हुए हैं। यही नारा सीमांत गांवों के लोग भी लगा रहे हैं। पाकिस्तान क्या समझता है अपने आपको। इस बार तो हम दुनिया के नक्शे से ही उसका नामोनिशान मिटा देंगें, यह भी लक्ष्य है उन सैनिकों का जो सीमा पार बढ़े पाक सेना के जमावड़े के पश्चात सीमा पर तैनात किए गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में ईडी दफ्तर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर