Publish Date: Sun, 28 May 2017 (17:34 IST)
Updated Date: Sun, 28 May 2017 (18:04 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के केरान सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिससे सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ।
सेना के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को केरान सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिससे एक सेना पोर्टर की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ।
अधिकारी ने कहा कि मृतक पोर्टर का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन को सौंपा गया है जबकि घायल जवान का इलाज चल रहा है। (भाषा)