Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समझौतों को नहीं मानता पाकिस्‍तान, अब अखनूर में खोला मोर्चा, दो जवान शहीद

हमें फॉलो करें समझौतों को नहीं मानता पाकिस्‍तान, अब अखनूर में खोला मोर्चा, दो जवान शहीद

सुरेश एस डुग्गर

जम्‍मू , रविवार, 3 जून 2018 (08:36 IST)
जम्‍मू। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। शनिवार रात को अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए।
 
ये क्रॉस फायरिंग जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हुई। पाक गोलाबारी में दर्जनों पशु भी मारे गए हैं। कई नागरिक भी जख्‍मी हुए हैं जिनकी दशा नाजुक बताई जा रही है। बीसियों मकानों के भी तबाह होने की खबर है। 
 
अब भी पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से गोलीबारी जारी है, वे लगातार सीमापार से मोर्टार दाग रहे हैं। भारतीय सुरक्षा बल भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
 
पाकिस्तान सीमावर्ती रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दाग रहा है। पाकिस्तान की इस हरकत को देखकर अखनूर सेक्टर के परगवाल के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
 
याद रहे 29 मई को, भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ जम्मू-कश्मीर में सीमाओं पर युद्धविराम समझौते को पूरी तरह कार्यान्वित करने पर सहमत हुए थे लेकिन इस मौखिक समझौते के तीन दिन के बाद ही पाक सेना ने इस समझौते की धज्जियां उड़ा दी हैं।
 
webdunia
भारतीय डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और पाकिस्तान के मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा के बीच बातचीत के बाद दोनों सेनाओं ने समान बयान जारी किए थे कि दोनों पक्ष 15 वर्षीय युद्धविराम की समझ को लागू करने पर सहमत हुए थे।
 
दोनों देशों के डीजीएमओ द्वारा एक-दूसरे से बात करने के बाद, सीमावर्ती निवासियों के बीच उत्‍साह था और वे अपने घरों को लौटने लगे थे लेकिन ताजा गोलाबारी ने फिर से उन्‍के कदमों को रोक दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्कोरटा द्वीप पर चक्रवात में फंसे 38 भारतीय, मदद के लिए नौसेना ने चलाया ऑपरेशन निस्तार