Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Advertiesment
Pakistan violates ceasefire पाकिस्तान संघर्ष विराम उल्लंघन
पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू क्षेत्र के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से सोमवार सुबह लगभग पौने नौ बजे सांबा सेक्टर में अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी रेंजरों ने 51 मिलीमीटर के मोर्टार दागे और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के हमारी चौकियों पर गोलाबारी की जिसका हमारे सैनिकों ने भी जोरदार जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी में अभी तक किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने कहा- विश्व का नंबर एक आतंकी देश ईरान, समझौता सबसे खराब