suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने बनाया यह प्लान

Advertiesment
Nitin Gadkari
अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान में बह रहीं 'अखंड भारत' की 6 में से 3 नदियों का भारत के हिस्से का पानी वहां जाने से रोकने को लेकर केंद्र सरकार काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को यह पानी मिलेगा। महाराष्ट्र के नागपुर से गुजरात भाजपा की 'जन संवाद डिजिटल' रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अहिंसा और शांति में विश्वास करता है।
गडकरी ने कहा कि अखंड भारत में 6 नदियां (जो कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों से गुजरती हैं) थीं। बंटवारे के मुताबिक 3 नदियों का पानी पाकिस्तान के लिए आरक्षित था जबकि बाकी 3 नदियों के पानी का इस्तेमाल भारत को करना था। हमारे हिस्से का पानी भी पाकिस्तान में बह रहा है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान में जाने से रोकने के लिए काम कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gujarat Board Class 12th का आर्ट्‍स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित