Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा चौकियों को निशाना बनाया

Advertiesment
पाकिस्तानी रेंजर्स
जम्मू । पाकिस्तानी सैनिकों ने आज रात सीमाई इलाकों और आठ सीमा चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अर्निया कस्बा भी शामिल है। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले के आर. एस. पुरा और अर्निया सब सेक्टर में नागरिक इलाकों और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की चौकियों में आज रात को छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे।’ 
 
दागे गए मोर्टारों से सीमाई कस्बे अर्निया में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
घायलों की पहचान भोले देवी (44), दर्शन लाल (41) और विकी कुमार (20) के रूप में हुई है। वे सभी अर्निया वासी हैं। अधिकारियों ने लोगों से घरों के अंदर रहने को ही कहा है।
 
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की जो अभी भी जारी है। 
 
इससे पहले रात पौने नौ बजे (आठ बजकर पैंतालीस मिनट) के दौरान पाकिस्तान ने संघर्ष विराम  का उल्लंघन कर आर. एस. पुरा और अर्निया सब सेक्टर में सीमा चौकियों पर गोलीबारी की।
 
पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तानी बलों द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi