Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को मिल सकती है भारतीय नागरिकता!

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को मिल सकती है भारतीय नागरिकता!
, शनिवार, 24 अक्टूबर 2015 (10:26 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी गायक और संगीतकार अदनान सामी को भारत की नागरिकता मिल सकती है। अदनान सामी ने दूसरी बार भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दायर किया था। इससे पहले का उनका आवेदन केंद्र ने नामंजूर कर दिया था। बताया जाता है कि इस बार केंद्र उनको नागरिकता देने का मन बना रहा है।
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अटॉर्नी जनरल ने उनके आवेदन का समर्थन किया है। सामी नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6 के तहत भी भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए पूरी तरह योग्य है। इस संबंध में फैसला जल्दी ही लिया जा  सकता है।
 
43 साल के गायक ने पूर्व में करीब दो साल पहले आवेदन किया था। उन्होंने गृह मंत्रालय के विदेशी संभाग में आवेदन दायर किया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, उनके आवेदन पर विचार किया जा रहा है।
 
गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है अदनान सामी के पासपोर्ट के अवधि समाप्त होने और पाक सरकार की ओर से उसके नवीनीकरण से इंकार के बाद उन्होंने मानवीय आधार पर पाकिस्तान वापस नहीं भेजे जाने की छूट की मांग रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने इसके स्थायी हल के तौर पर भारत की नागरिकता की भी अपील की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पासपोर्ट नवीनीकरण नहीं होने के बाद अदनान ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की थी।
 
पिछले महीने गृह मंत्रालय ने कानून मंत्रालय से पूछा था कि क्या सामी को भारतीय नागरिकता दी जा सकती है, लेकिन कानून मंत्रालय ने अनुरोध पर विचार करने से इंकार करते हुए कहा कि नागरिकता प्रदान करने का अधिकार नागरिकता अधिनियम के तहत गृह मंत्रालय के पास है।
 
कानून मंत्रालय ने हालांकि कहा कि वे इस मामले में फैसला करने के लिए नागरिकता अधिनियम के किसी भी प्रावधान की व्याख्या करने में गृह मंत्रालय की मदद कर सकता है।
 
भारतीय नागरिकता अधिनियम के तहत किसी विदेशी नागरिक को विज्ञान, दर्शन, कला, साहित्य, विश्व शांति एवं मानव प्रगति के क्षेत्रों में असाधारण सेवा देने पर नागरिकता प्रदान की जा सकती है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi