Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द

Advertiesment
हमें फॉलो करें बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द
, सोमवार, 1 मई 2023 (19:50 IST)
BSP MP Afzal Ansari News: गैंगस्टर एक्ट में 4 साल की सजा मिलने के बाद माफिया मुख्‍तार अंसारी के छोटे भाई अफजाल अंसारी की सोमवार को संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। हाल ही में एमपी/एमएल ने कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अफजाल को 4 साल की सुनाई थी। दरअसल, 2 या 2 से अधिक समय की सजा होने पर व्यक्ति की संसद सदस्यता रद्द हो जाती है। 
अफजाल और उसके भाई मुख्‍तार अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने यह सजा सुनाई। गाजीपुर में 29 नवंबर 2005 को चुनावी रंजिश के चलते मोहम्मदाबाद से तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी को आरोपी बनाया गया था।
मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर 2002 में कृष्णानंद राय ने अफजाल अंसारी को हराया था। इसी रंजिश के चलते कृष्णानंद राय की हत्या हुई थी। अफजाल गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा का सांसद था। 2019 में अफजाल ने भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा को 1 लाख 19 हजार 392 वोटों से हराया था। इससे पहले 2014 में उसने सपा की सीट से चुनाव लड़ा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

First Republic Bank : अमेरिका में धड़ाधड़ बंद हो रहे Bank, एक और 14वें बड़े बैंक में लगा ताला