Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संसद सुरक्षा चूक : UAPA के तहत मामला दर्ज, आरोपियों की आज पटियाला कोर्ट में पेशी

हमें फॉलो करें संसद सुरक्षा चूक : UAPA के तहत मामला दर्ज, आरोपियों की आज पटियाला कोर्ट में पेशी
, गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (08:41 IST)
Parliament security breach: दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक की घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को आज पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस हादसे के बाद संसद की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हुए हैं।
 
संसद पर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग- सागर शर्मा और मनोरंजन डी सदन के भीतर कूद गए, नारेबाजी की और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। इस बीच कुछ सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया।
 
लगभग उसी वक्त दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम देवी- ने संसद परिसर के बाहर ‘केन’ से रंगीन धुआं छोड़ा और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए।
 
पुलिस ने कहा कि इस घटना की योजना 6 लोगों ने मिल कर बनाई थी और ये चारों लोग उसी समूह का हिस्सा हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में यूएपीए और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छगन भुजबल का सनसनीखेज दावा, बताया क्यों है जान का खतरा?