Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुधवार से शुरू होगा प्रवासी भारतीय दिवस समारोह

हमें फॉलो करें बुधवार से शुरू होगा प्रवासी भारतीय दिवस समारोह
गांधीनगर , मंगलवार, 6 जनवरी 2015 (20:12 IST)
-शोभना जैन        


गांधीनगर। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की बढ़ती नई पहचान के बीच बुधवार से यहां शुरू होने वाला तेरहवां प्रवासी भारतीय दिवस समारोह इस बार कुछ अलग हटकर होगा। 'सर्वश्रेष्ठ प्रवासी महात्मा गांधी' के दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापसी के सौ वर्ष पूरे होने को समर्पित यह समारोह 'भारत को जानो, भारत को मानो' पर केन्द्रित  होगा, जिसमें भारत की प्राचीन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की  गौरव गाथा के साथ आधुनिक भारत की उपलब्धियों को भी दर्शाया जाएगा। 
webdunia
इसके साथ ही इसमें मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'मेक इन इंडिया' के अलावा 'स्वच्छ भारत, नमामि गंगे, स्किल डेवलपमेंट, स्मार्ट सिटी' जैसी सरकार की फ्लैगशिप परियोजनाओं में अप्रवासी भारतीयों की भागीदारी का न्योता देने के अलावा भारतवंशियों को उनके पुरखों की भूमि से गहरे से जोड़ने की कड़ी का हिस्सा होगा।
webdunia
समारोह में कैरीबियाई देशों के 'गिरमटिया' भारतवंशियों, खाड़ी देशों में रहने वाले अनिवासी भारतीयों, फ्रांसीसी भाषाभाषी क्षेत्र के प्रवासियों और अनिवासी भारतीयों संबंधी विभिन्न मुद्दों पर अलग से विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में प्रवासी भारतीयों की संख्या 2.5 करोड़ के आसपास है जिसमें से बड़ी तादाद में अपने दत्तक देशों में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। इनमें से अनेक वहां के राष्ट्राध्यक्ष भी हैं। 
webdunia
समारोह का आयोजन कल से 9 जनवरी तक यहां गांधी नगर में होगा। इस बार समारोह में करीब 3000 प्रवासियों के आने की उम्मीद है। इस बार समारोह के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति डोनाल्ड रामअवतार होंगे। समारोह में दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री मैती नकोआना-माशाबाने भी शामिल हो रही हैं। 
webdunia
कुछ दिन पूर्व विदेश तथा प्रवासी भारतीय मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज ने समारोह के बारे में यह जानकारी देते हुए कहा था कि सर्वश्रेष्ठ प्रवासी महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापसी के सौ वर्ष पूरे होने को समर्पित इस समारोह में भारत की प्राचीन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक भारत की उपलब्धियों के साथ मोदी सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं 'मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, स्किल इंडिया, नमामि गंगे' आदि परियोजनाओं के बारे में विशेष जानकारी के सत्र होंगे ताकि इनमें निवेश के अवसरों की संभावनाओं पर गौर किया जा सके। 
webdunia
उन्होंने कहा कि 'अपना भारत-अपना गौरव' के ध्येय वाक्य वाला यह समारोह भारत को जानो, भारत को मानो पर केन्द्रित  होगा। उन्होंने कहा कि इस बार सम्मेलन में युवाओं के लिए एक विशेष सत्र होगा। इसके अलावा चार और विशेष सत्र होंगे। समारोह की शुरुआत सात जनवरी को युवा सत्र से होगी, जिसमें प्रवासियों के बच्चे हिस्सा लेंगे और उनके साथ भारत की महान विरासत और आधुनिक आगे बढ़ते भारत पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा चार और विशेष सत्र होंगे।  उन्होंने बताया कि इस बार समारोह कुछ अलग हटकर होगा।
webdunia
उन्होंने बताया कि इस बार इस समारोह में गुजरात सहयोगी राज्य होगा, जबकि केन्द्रीय युवा तथा खेल मंत्रालय सहयोगी केन्द्रीय मंत्रालय होगा। दस से अधिक राज्य भी इसमें हिस्सा लेंगे जिसमें भाजपा शासित राज्यों के अलावा जिनमें उत्तरप्रदेश, केरल और नगालैंड जैसे गैर भाजपा शासित राज्य भी शामिल हैं। भाजपा शासित राज्यों में होंगे गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र।
webdunia
स्वराज ने बताया कि उन्होंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और अब तक 10 मुख्यमंत्रियों ने आने की मंजूरी दी है। समारोह में अनेक केन्द्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे तथा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। 
webdunia
उन्होंने कहा कि चार साल पहले जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को एक पत्र भेजकर 2015 का समारोह गांधीजी की स्वदेश वापसी की जन्म शती पर समारोह गुजरात में कराने का आग्रह किया था, इसीलिए यह समारोह इस बार गुजरात में मनाया जा रहा है।
webdunia
स्वराज ने बताया कि उनका मंत्रालय ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड को पर्सन ऑफ इंडियन ऑरिजिन (पीआईओ) कार्ड के साथ मिलाने और इन कार्डधारकों को आजीवन वीसा सुविधा देने पर काम कर रहा है। प्रवासियों को मताधिकार के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके तरीके को लेकर अभी विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस बारे में फैसला कर लिया जाएगा। 8 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य सत्र को संबोधित करेंगे। 9 जनवरी को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 15 प्रख्यात प्रवासियों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगे। (वीएनआई)
सभी फोटो : मितेश मोदी 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi