Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र, हरियाणा की जनता ने BJP और उसके मुख्यमंत्रियों पर जताया भरोसा : मोदी

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र, हरियाणा की जनता ने BJP और उसके मुख्यमंत्रियों पर जताया भरोसा : मोदी
, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (21:34 IST)
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के नतीजों की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री अगले 5 साल जनता की सेवा के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे।
 
भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने हरियाणा में पार्टी के प्रदर्शन को 'अभूतपूर्व' करार देते हुए कहा कि पार्टी ने 2014 के 33 फीसद के मुकाबले अपने मत प्रतिशत में इजाफा कर इस बार इसे 36 प्रतिशत तक पहुंचाया है। भाजपा प्रदेश में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने के बावजूद बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से दूर है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सरकारें अक्सर 5 सालों में सत्ता खो देती हैं, यह उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा सरकारों को लोगों ने नए सिरे से 5 सालों के लिए बहुमत दिया है।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उनके हरियाणा के समकक्ष मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व की तारीख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ईमानदार प्रशासन चलाया और लोगों का भरोसा जीता वो भी तब जब 2014 में सत्ता संभालने से पहले उनका कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था।
 
मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में एक मुख्यमंत्री ने 50 सालों में पहली बार कार्यकाल पूरा किया है और ऐसे आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में राजनीतिक स्थिरता जरूरी है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले भाजपा हमेशा महाराष्ट्र में जूनियर पार्टनर रही, हम शिवसेना के साथ रहे, सरकार भी बनी तो थोड़ा बहुत हमारे लोगों को काम करने का अवसर मिला।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासित राज्य केंद्रीय योजनाओं को 'सुचारू' रूप से लागू कर रहे हैं जबकि विपक्षी शासन वाले राज्य उनका नाम बदलने में व्यस्त हैं।
 
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्य सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी को योजनाओं का श्रेय न मिले, इसके लिए वे उनके नाम बदलने की उधेड़बुन में लगे रहते हैं और इसी में एक दो साल यूं ही खराब हो जाते हैं। लेकिन जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां केंद्र की योजनाएं भी तेज गति से सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा में 'किंगमेकर' बने दुष्यंत चौटाला, देवीलाल की विरासत के संभावित उत्तराधिकारी