Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक समय लोग बाघ से डरते थे, आज गाय से डरते हैं : लालू

Advertiesment
हमें फॉलो करें एक समय लोग बाघ से डरते थे, आज गाय से डरते हैं : लालू
गया , रविवार, 3 दिसंबर 2017 (08:03 IST)
गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दावा कि एक समय लोग बाघ और सियार से डरते थे लेकिन आज गाय से डरते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए भाजपा जिम्मेदार है।
 
जिले के चेरकी स्थित एक अनाथालय के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि एक समय था जब लोग बाघ और सियार से डरते थे। लेकिन आज लोग गाय से डरते हैं। ऐसी ऐसी स्थिति भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कर दी है। उन्होंने कहा कि सद्दाम हुसैन की तरह चाहे तो लोग मुझे फांसी पर लटका दें लेकिन मैं नरेंद्र मोदी के सामने नहीं झुकने वाला।
 
लालू ने आरोप लगाया कि पूरी तरह से भाजपा के लोग मुझे फंसाने में लगे हुए हैं। लेकिन देश की जनता सब देख रही है। आने वाले समय में ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया मिलेगा।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गिरगिटिया पहलवान हैं। वह गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। उनका अपना कोई औचित्य नहीं है। वह पलटू राम हैं। कब, किसके साथ पलटी मार दें यह कहा नहीं जा सकता। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयललिता की सीट पर चुनाव लड़ेगा यह तमिल अभिनेता...