Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एम्स के ट्रामा सेंटर के शौचालय में लटका मिला 32 वर्षीय व्यक्ति

Advertiesment
हमें फॉलो करें AIIMS Trauma Center
, गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (15:33 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर के शौचालय के भीतर गुरुवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सतना के निवासी राज अमनी पटेल की जुलाई 2019 में एम्स में आंतों की सर्जरी हुई थी।
पुलिस ने कहा कि पटेल इलाज के लिए 15 जुलाई को एम्स के ट्रामा सेंटर आया था और उसे पूर्वाह्न 10.30 बजे के आसपास भर्ती किया गया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बाद में मरीज भर्ती के स्थान से लापता हो गया।
 
ठाकुर ने कहा कि पटेल एम्स के ट्रामा सेंटर के शौचालय में लटका हुआ पाया गया। पुलिस के अनुसार पटेल को आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठाकुर ने कहा कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर