Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर मिली राहत, ये रहे 4 महानगरों में दाम

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल के दाम चार बड़े महानगरों में 14 से 15 पैसे और डीजल के 18 से 20 पैसे प्रति लीटर घट गए। दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता हुआ। इसके दाम एक साल से अधिक के निचले स्तर 68.29 रुपए प्रति लीटर रहे।


डीजल 18 पैसे घटकर 62.26 रुपए प्रति लीटर रहा। डीजल का यह भाव 1 मार्च 2018 के बाद न्यूनतम स्तर पर है। कर्नाटक को छोड़कर देश में करीब सभी स्थानों पर दोनों ईंधन सस्ते हुए। कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल पर शुल्क 28.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत और डीजल पर 17.73 से 21 प्रतिशत कर दिया।

इसके परिणामस्वरूप बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 1.52 रुपए बढ़कर 70.53 रुपए और डीजल में डेढ़ रुपए की बढ़ोतरी से 64.30 रुपए प्रति लीटर हो गई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल और डीजल घटकर क्रमशः 73.95 और 65.15 रुपए प्रति लीटर रह गए।

कोलकाता में दोनों ईंधन क्रमशः 70.43 और 64.03 रुपए और चेन्नई में क्रमशः 70.85 तथा 65.72 रुपए प्रति लीटर रह गए। नोएडा में पेट्रोल 68.73 और डीजल 62.08 रुपए तथा गुरुग्राम में क्रमशः 69.65 और 62.56 रुपए प्रति लीटर रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शत्रुघ्न सिन्हा ने राफेल को लेकर कांग्रेस के साथ मिलाए सुर