Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लगातार आठवें दिन बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल भी हुआ महंगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol
, गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (10:40 IST)
नई दिल्ली। डीजल की कीमत में गुरुवार को लगातार आठवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। पेट्रोल के दाम भी एक दिन की मामूली गिरावट के बाद बढ़ गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम गुरुवार को 14 पैसे बढ़कर 70.47 रुपए प्रति लीटर हो गया।


बुधवार को इसमें लगातार छह दिन बढ़ने के बाद आठ पैसे की कमी आई थी। डीजल लगातार आठवें दिन बढ़ता हुआ 64.78 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में दोनों ईंधनों के दाम क्रमशः 76.11 और 67.82 रुपए प्रति लीटर रहे।

कोलकाता में कीमतें क्रमशः 72.58 और 66.55 रुपए प्रति लीटर रहीं। चेन्नई में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 73.15 रुपए और डीजल 20 पैसे की बढ़ोतरी से 68.42 रुपए प्रति लीटर हो गया। पिछले आठ दिनों में दिल्ली में डीजल 2.54 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, 36 दिन बाद मेघालय में खदान से मिला पहला शव