Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लगातार 12वें दिन गिरे पेट्रोल के दाम, डीजल भी टूटा, ये रहीं कीमतें...

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमत में उछाल के बीच पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार गिरावट रही। सोमवार को पेट्रोल के दामों में 13 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 11 पैसे प्रति लीटर की बड़ी गिरावट आई।
 
सोमवार को लगातार 12वां दिन है, जब पेट्रोल की कीमत में कमी आई है। 13 पैसे की गिरावट के साथ सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 70.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 64.39 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व पहले रविवार को पेट्रोल में 16 पैसे और डीजल में 15 पैसे की कमी आई थी।
 
सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.43 रुपए और डीजल की कीमत 64.39 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 76.12 रुपए और डीजल 67.51 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 72.68 रुपए और डीजल 66.31 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 73.18 रुपए और डीजल 68.12 रुपए, नोएडा में पेट्रोल 70.45 रुपए और डीजल 63.91 रुपए और गुरुग्राम में पेट्रोल 70.76 रुपए और डीजल 63.79 रुपए प्रति लीटर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का लंबी बीमारी के बाद निधन