Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सस्‍ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए 4 महानगरों में भाव

Advertiesment
Petrol
कच्‍चे तेल में आ रही गिरावट का असर हमारे देश में भी देखने को मिल रहा है और यही कारण है कि करीब 15 दिनों से पेट्रोल के दाम में कटौती हो रही है। शुक्रवार को पेट्रोल के भाव में 14 से 16 पैसे तक और डीजल के भाव में 7 से 13 पैसे तक की कमी आई है।

खबरों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 72.08 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है, वहीं डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 65.75 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। कोलकाता में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 74.78 रुपए प्रति लीटर हो गया तो डीजल 7 पैसे की कमी के साथ 68.08 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।

मुंबई में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 77.74 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 12 पैसे कम होकर 69.94 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। उधर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे की गिरावट आई है, जिससे वह 74.87 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है, वहीं डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 69.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका ने कहा- कश्मीर पर नीति में कोई बदलाव नहीं, संयम बरतें भारत और पाकिस्‍तान