Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

6 दिन गिरने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए 4 महानगरों में भाव

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार छह दिन घटने के बाद बुधवार को स्थिर रहे। दिल्ली में पेट्रोल आज 13 सितंबर 2019 के बाद के निचले स्तर 71.94 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं यहां आज डीजल की कीमत भी 64.87 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 13 सितंबर 2019 के बाद के निचले स्तर 71.94 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। यहां डीजल की कीमत भी 64.87 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही जो पिछले साल 5 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई 2019 को बजट में पेट्रोल-डीजल पर कर दो-दो रुपया बढ़ाने से अगले दिन इसके दाम अचानक चढ़े थे। कोलकाता में पेट्रोल 74.58 रुपए, मुंबई में 77.60 रुपए और चेन्नई में 74.73 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। डीजल के दाम में भी टिकाव रहा। कोलकाता में यह 67.19 रुपए, मुंबई में 67.98 रुपए और चेन्नई में 68.50 रुपए प्रति लीटर बिका।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कफील खान मथुरा जेल से रिहा, CAA के खिलाफ भाषण देने का आरोप है