Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डीजल 5 पैसे सस्ता, पेट्रोल स्थिर, जानिए 4 महानगरों में भाव

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतें गुरुवार को लगातार दूसरे दिन स्थिर रहीं जबकि डीजल 5 पैसे सस्ता हुआ। 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 71.94 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा।

यह 13 सितंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है। यहां डीजल की कीमत 5 पैसे घटकर 64.82 रुपए प्रति लीटर रह गई जो पिछले साल 5 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई 2019 के बजट में पेट्रोल-डीजल पर 2-2 रुपए कर बढ़ाने से अगले दिन इनके दाम अचानक चढ़े थे। कोलकाता में पेट्रोल 74.58 रुपए, मुंबई में 77.60 रुपए और चेन्नई में 74.73 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

डीजल कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 5-5 पैसे सस्ता हुआ। एक लीटर डीजल आज कोलकाता में 67.14 रुपए, मुंबई में 67.93 रुपए और चेन्नई में 68.45 रुपए का बिका।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोनाल्ड ट्रंप की राह में बनाई दीवार, ताकि अहमदाबाद में न देख पाएं झुग्गियां