Publish Date: Thu, 27 Feb 2020 (17:31 IST)
Updated Date: Thu, 27 Feb 2020 (17:36 IST)
नई दिल्ली। लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में गुरुवार को पांच-पांच पैसे की गिरावट रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज पांच पैसे सस्ता होकर 71.96 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। डीजल की कीमत भी पांच पैसे घटकर 64.65 रुपए प्रति लीटर रह गई।
कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल पांच-पांच पैसे सस्ता होकर क्रमश: 74.60 रुपए और 77.62 रुपए प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में इसकी कीमत छह पैसे की गिरावट के साथ 74.75 रुपए प्रति लीटर रही।
तीनों महानगरों में डीजल के दाम पांच-पांच पैसे घटे। एक लीटर डीजल कोलकाता में 66.97 रुपए, मुंबई में 67.75 रुपए और चेन्नई में 68.27 रुपए का बिका।