Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल 6 महीने के निचले स्‍तर पर, डीजल भी हुआ सस्‍ता, जानिए क्‍यों घट रहे भाव...

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत में जारी भारी गिरावट के कारण देश में पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन घटते हुए करीब 6 महीने और डीजल की कीमत लगातार चौथे दिन गिरकर 8 महीने के निचले स्तर पर आ गई।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 71.71 रुपए प्रति लीटर पर रह गया। यह 9 सितंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है। यहां डीजल भी 21 पैसे की गिरावट के साथ 64.30 रुपए प्रति लीटर बिका जो पिछले साल 1 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

कोलकाता में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 74.38 रुपए, मुंबई में 16 पैसे सस्ता होकर 77.40 रुपए और चेन्नई में 17 पैसे सस्ता होकर 74.51 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। डीजल की कीमत कोलकाता में 20 पैसे और मुंबई तथा चेन्नई में 26-26 पैसे घटी। एक लीटर डीजल कोलकाता में 66.63 रुपए का, मुंबई में 67.34 रुपए का और चेन्नई में 67.86 रुपए का बिका। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

14 मार्च को रंगपंचमी पर निकलेगी गेर, लाखों लोग खेलेंगे होली, यूनेस्को की आएगी टीम