Publish Date: Wed, 14 Oct 2020 (10:17 IST)
Updated Date: Wed, 14 Oct 2020 (10:21 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में बुधवार को लगातार बारहवें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती 2 अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 22 दिन से स्थिर है।
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए, जबकि डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा।
कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही।
सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और उसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।