Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल और डीजल के भाव रहे स्थिर, नहीं हुआ कोई बदलाव

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिवाली के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं।

खबरों के अनुसार, पिछले महीने पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद इस महीने कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। सरकार ने दिवाली के एक दिन पहले पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल पर 10 रुपए घटाने का ऐलान किया था। इसके बाद से कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं।

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और उसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो अभिनंदन को वीर चक्र, जानिए इस बहादुर वायुसैनिक के बारे में 10 खास बातें...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi