Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : पटना में 56 पैसे सस्‍ता हुआ पेट्रोल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम?

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : पटना में 56 पैसे सस्‍ता हुआ पेट्रोल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम?
, सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (09:19 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में आ रही गिरावट का असर अब आज सोमवार को घरेलू बाजार की ईंधन की खुदरा कीमतों पर भी दिखने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट में भी बदलाव आया है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
लेकिन बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट काफी नीचे आ गए। यहां आज सुबह पेट्रोल 56 पैसे सस्‍ता होकर 107.24, और डीजल 52 पैसे गिरकर 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 2 डॉलर गिरकर 94.54 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 0.70 डॉलर घटकर 88.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.60 और डीजल 89.77, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.42 और डीजल 89.62, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखनऊ के पॉश इलाके की होटल में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे, रेस्क्यू करने में आ रही मुश्किलें