Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक चुनाव बाद 11 रुपए बढ़े पेट्रोल के दाम और प्रधानमंत्री कर रहे हैं व्यायाम : कांग्रेस

हमें फॉलो करें कर्नाटक चुनाव बाद 11 रुपए बढ़े पेट्रोल के दाम और प्रधानमंत्री कर रहे हैं व्यायाम : कांग्रेस
, शुक्रवार, 25 मई 2018 (21:22 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अब तक के उच्चतम के स्तर पर पहुंच जाने को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर कटाक्ष किया और कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल के दाम 11 रुपए बढ़ गए, लेकिन प्रधानमंत्री व्यायाम कर रहे हैं।
 
 
पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के 'फिटनेस चैलेंज' को स्वीकर किए जाने के संदर्भ में यह टिप्पणी की।
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया- 'कर्नाटक चुनाव के बाद रु. 11 बढ़े पेट्रोल के दाम। जनता परेशान, PM करें व्यायाम। उन्होंने कहा कि 40 रुपए का पेट्रोल रु. 85.65 में, बोलो क्या घालमेल? चार साल में कुछ न किया, मोदी सरकार हुई बुरी तरह फेल।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE : हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 175 रनों का लक्ष्य, आखिरी 6 गेंद में सनराइजर्स ने 24 रन बनाए, राशिद के 10 गेंद पर 34 रन से गेम चेंज