Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है 4 महानगरों में कीमत...

हमें फॉलो करें नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है 4 महानगरों में कीमत...
, बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (08:11 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 17 दिन से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। बीते 5 सितंबर को तेल कंपनियों ने 15 पैसे की कटौती की थी।
 
इंडियन ऑइल के अनुसार, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए हैं जबकि डीजल के दाम 88.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 107.26 रुपए और 96.19 रुपए प्रति लीटर हैं।
 
चेन्नई पेट्रोल 98.96 रुपए और डीजल 93.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 101.72 रुपए और डीजल 91.84 रुपए प्रति लीटर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे समेत इन खबरों पर आज सबकी नजर