Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लगातार 8वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम...

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार को लगातार 8वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए। आज पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है, वहीं डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है।
 
दिल्ली में दिल्ली पेट्रोल की कीमत 30 पैसे बढ़कर 89.29 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई। दूसरी ओर डीजल के दाम भी 35 पैसे बढ़कर 79.70 रुपए प्रति लीटर हो गए।
 
मुंबई में पेट्रोल 95.75 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है जबकि डीजल 86.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर है।
 
कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 83.29 और 84.77 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 90.54 और 91.45 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मथुरा: वसंत पंचमी से होगा होली महोत्सव का आगाज