Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

9 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चार दिन में मात्र 24 पैसे घटे पेट्रोल के दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol
नई दिल्ली , शनिवार, 2 जून 2018 (09:05 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब इसमें गिरावट शुरू हो गई है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम 9 पैसे कम हो गए।
 
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 78.20 रुपए प्रति लीटर है जबकि यहां डीजल की कीमत 69.11 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 86.01 और डीजल 73.58 रुपए प्रति लीटर है।
 
इस तरह पिछले चार दिनों में पेट्रोल 24 पैसे घटा है जबकि डीजल के दाम 21 पैसे कम हुए है। इससे पहले 16 दिन में पेट्रोल पर करीब 4 रुपए और डीजल पर 3.62 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंधी के दौर में जलवायु परिवर्तन का अध्ययन कराएगी सरकार