Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीएम से मिलने के लिए चाकू लेकर घुसा, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

Advertiesment
Pinarai Vijayan
नई दिल्ली। कश्मीर में फारुक अब्दुल्ला के घर पर हंगामे के बाद शनिवार को दिल्ली स्थित केरल हाउस में भी जमकर हंगामा हुआ। दअरसल, यहां मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से मिलने के लिए एक शख्स जबरन केरल हाउस में घुस गया। इसके पास एक चाकू भी बरामद हुआ है। उस समय विजयन भी वहां मौजूद थे।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमल राज नामक यह व्यक्ति केरल के ही करिपुझा का रहने वाला है। हालांकि वह चाकू लेकर क्यों घुसा, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। 
webdunia

तिरंगा हाथ में लिए जब इस शख्स ने केरल हाउस में घुसने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इस शख्स ने कहा कि मुझे मुख्‍यमंत्री से कुछ नहीं चाहिए। उसने कहा कि आप (सुरक्षाकर्मी) मुझे मार रहे हैं, मैं नहीं।
 
बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल इस व्यक्ति को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UIDAI मामला : डेटा चोरी होने के खतरे से आपके स्मार्ट फोन को बचाएंगे ये आसान तरीके