Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

9 माह में रेल दुर्घटना में नहीं गई एक भी यात्री की जान, रेल मंत्री ने 13 लाख रेलकर्मियों को सराहा

हमें फॉलो करें 9 माह में रेल दुर्घटना में नहीं गई एक भी यात्री की जान, रेल मंत्री ने 13 लाख रेलकर्मियों को सराहा
, शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (07:42 IST)
पणजी। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस वर्ष 1 अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी दुर्घटना हुए बिना रेल के संचालन का श्रेय रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों को दिया। मडगांव में शुक्रवार को बात करते हुए उन्होंने इसे एक महान उपलब्धि बताया।
 
रेलमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 1 अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी रेलयात्री की (दुर्घटना में) मौत नहीं हुई है। यह दिन-रात काम करने वाले रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों के लिए एक महान उपलब्धि है। वे जाड़ा, गर्मी, बरसात हर परिस्थिति में यहां तक कि हिंसा की स्थिति में भी रेलवे का सुगम संचालन सुनिश्चित करते हैं।
 
webdunia
उन्होंने कहा कि रेलवे के 165 वर्ष के इतिहास में 2017-18 सबसे सुरक्षित साल था और यह प्रदर्शन 2018-19 में और बेहतर हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले 12 साल में रेलवे में 50 लाख करोड़ निवेश करने की घोषणा की है और रेलवे का लक्ष्य यात्रियों को उत्तम सेवा देना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सर्दी का सितम : दिल्ली में पारा 2.4 डिग्री, टूटा 120 साल का रिकॉर्ड